CG BREAKING: कई जिलों के ASP, DSP और CSP बदले, 92 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी

रायपुर 20 जुलाई 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग में प्रशासनिक आधार पर एक बहुत बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय (महानदी भवन) द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, राज्य पुलिस सेवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना सौंपी गई है।

इस बड़े फेरबदल में मुख्यमंत्री सुरक्षा से लेकर कई जिलों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप सेनानी (डिप्टी कमांडर), सीएसपी और एसडीओपी प्रभावित हुए हैं।

इस फेरबदल का कोरबा जिले पर भी असर पड़ा है। जारी आदेश के अनुसार गिरिजा शंकर साव को सीएसपी दर्री (CSP Darri) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सुश्री ज्योत्सना चौधरी को उप पुलिस अधीक्षक, यातायात (DSP Traffic), कोरबा के पद पर पदस्थ किया गया है।

गृह विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि उपरोक्त सभी पदस्थापनों के लिए आवश्यक समन्वय में विधिवत अनुमोदन प्राप्त कर लिया गया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार उप सचिव राम प्रसाद चौहान द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर से जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री सचिवालय, उप मुख्यमंत्री कार्यालय, पुलिस महानिदेशक (DGP) और संबंधित रेंज के आईजी/कलेक्टरों को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी गई है।


Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2