72 घंटे बाद हसदेव नदी से मिला आरक्षक सुनील बेक का शव, छलांग लगाने के बाद से थे लापता

 

कोरबा 26 अक्टूबर 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। जिले के मोरगा चौकी अंतर्गत केंदई के पास पुल से आरक्षक सुनील बेक ने हसदेव नदी में छलांग लगाई थी। घटना के करीब 72 घंटे बाद यानी सोमवार को उसका शव बरामद कर लिया गया है। मृतक सुनील सरगुजा जिले में थाना प्रेमनगर अंतर्गत तारापुर चौकी में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। पुलिस आत्मघाती कदम उठाने के पीछे क्या कारण थे, उसकी जांच में जुटी हुई है। 

क्या है पूरा मामला ?

23 अक्टूबर को आरक्षक की बाइक क्रमांक CG 14 MX 1898 पुल पर खड़ी मिली। बाइक के पास ही उसका मोबाइल, पर्स, पुलिस आईडी कार्ड और आधार कार्ड भी बरमाद हुआ। घटनास्थल पर मिले सामान के आधार पर आरक्षक के नदी में छलांग लगाने की आशंका जताई गई थी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची मोरगा चौकी प्रभारी मंगतू राम पुलिस स्टाफ ने बाइक और दस्तावेज बरामद किए, जिसके आधार पर नदी में छलांग लगाने की आशंका हुई। दस्तावेजों से बाइक आरक्षक की होना मालूम पड़ा। इसके बाद आरक्षक की तलाश के लिए एसडीआरएफ के गोताखोरों की टीम को बुलाया गया है।

करीब 72 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिरकार एसडीआरएफ ने आरक्षक के शव को बरामद किया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पीएम प्रकिया के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस आरक्षक के आत्मघाती कदम का कारण तलाशने में जुट गई है।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2