कोरबा 23 अक्टूबर 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। जिले के चोटिया और मोरगा के बीच स्थित हसदेव पुल से आरक्षक सुनील कुमार बैग के छलांग लगाने की खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर यह घटना हुई।
फिलहाल आरक्षक द्वारा यह कदम उठाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

