KORBA: बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी मां, फांसी लगाकर दी जान

 

कोरबा 11 नवंबर 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस्ती में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां गीता तंवर नामक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले बेटे की मौत के बाद से महिला गहरे सदमे में थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2