Chhattisgarh, 05 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), रायपुर ने स्वास्थ्य सेवाओं के तहत वार्ड बॉय और वार्ड आया के कुल 100 पदों (HWBA25) पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 24 सितंबर 2025 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा।
पदों का विवरण:
वार्ड बॉय: 50 पद (केवल पुरुष उम्मीदवार पात्र)
वार्ड आया: 50 पद
योग्यता:
दोनों पदों के लिए अभ्यर्थी का 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आयु सीमा- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष, अधिकतम आयु: 35 वर्ष
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क:
सामान्य वर्ग: ₹350
ओबीसी: ₹250
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी: ₹200
(शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन होगा।)
परीक्षा केंद्र:
परीक्षा का आयोजन सरगुजा, कोरिया, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, कोरबा, कांकेर, रायगढ़, रायपुर और राजनांदगांव में किया जाएगा।
महत्वपूर्ण नियम:
केवल छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। चयन प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी होगी। चयनित अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां:
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 2 सितंबर 2025
अंतिम तिथि: 24 सितंबर 2025, शाम 5 बजे तक
त्रुटि सुधार: 25-27 सितंबर 2025, शाम 5 बजे तक
परीक्षा तिथि: 12 अक्टूबर 2025 (रविवार), सुबह 11:00 से 1:15 बजे तक
छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल आरक्षक भर्ती: 14 सितंबर को लिखित परीक्षा व्यापम ने जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है।
भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण में दस्तावेज़ जांच, शारीरिक माप-जोख और दक्षता परीक्षा के बाद योग्य अभ्यर्थियों की सूची 25 जुलाई 2025 को जारी हुई।
लिखित परीक्षा 14 सितंबर 2025 को दोपहर 2 बजे से संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र 8 सितंबर 2025 को जारी किए जाएंगे।
अभ्यर्थियों को व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीयन करना और परीक्षा केंद्र का चयन करना अनिवार्य है।
किसी भी प्रकार की समस्या होने पर व्यापम के हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 पर संपर्क किया जा सकता है।