हरदीबाजार गोलीकांड: पोस्टमार्टम में डॉक्टरों को मिली बड़ी चुनौती, परिजनों को मिली 30- 30 हजार का आर्थिक मदद

 




कोरबा, 11 सितम्बर 2025(नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)।जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज गोलीकांड के बाद मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम जिला मेडिकल कॉलेज में किया गया। इस दौरान डॉक्टरों की टीम को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा। 17 वर्षीय मंदासा के कंधे में फंसी गोली को निकालने के लिए पहले एक्स-रे किया गया, जिसके बाद ऑपरेशन कर गोली निकाली गई।

जानकारी के मुताबिक, मंदासा को तीन गोलियां लगी थीं, जबकि 35 वर्षीय राजेश बिंझवार को दो गोलियां लगीं। पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव सौंपे गए।


 आरोपी जवान ड्यूटी छोड़ को कर गया था गोलीकांड को अंजाम देने:


आरोपी जवान टेसराम बिंझवार मुख्यमंत्री के आगमन पर रिजर्व बल में ड्यूटी पर था, लेकिन ड्यूटी छोड़कर लिफ्ट लेकर घटनास्थल पर पहुंचा और गोलीकांड को अंजाम दिया।



ग्रामीणों का चक्काजाम, प्रशासन से मिला आश्वासन:

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया, जो करीब 8 घंटे तक चला। बातचीत के बाद प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 30-30 हजार रुपए की आर्थिक सहायता और एक परिजन को नौकरी देने का भरोसा दिया। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।