छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, शिक्षा मंत्री ने दिए प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश


 



रायपुर, 13 सितम्बर 2025(नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है! राज्य में 5000 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। वित्त विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।


गौरतलब है कि स्कूल शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को पहले ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंजूरी मिल चुकी थी। वित्त विभाग ने कुछ जानकारियाँ मांगी थीं, जिन्हें शिक्षा विभाग ने प्रस्तुत कर दी हैं। इसके साथ ही भर्ती की सभी कागजी कार्यवाही पूरी हो गई है।


सुशासन तिहार में हुई थी 30 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा


धमतरी में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में चरणबद्ध तरीके से 30 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी। उसी क्रम में अब पहले चरण में 5000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।


पदों का बंटवारा इस प्रकार:

सहायक शिक्षक: 2000 पद

सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला, कला, कृषि, अंग्रेजी, संस्कृत): 1500 पद

खेल और योग शिक्षक: 300 पद

व्याख्याता (अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान, कला, संस्कृत, कंप्यूटर): 1000 पद

कुल पद: 5000