![]() |
ईद-ए-मिलाद की छुट्टी अब 5 सितंबर को, सरकार ने जारी किया नया आदेश |
रायपुर, 04 सितम्बर 2025(नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ सरकार ने ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) की छुट्टी की तारीख में बदलाव कर दिया है। पहले यह अवकाश 6 सितंबर को घोषित था, लेकिन अब इसे आगे बढ़ाकर 5 सितंबर कर दिया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
अधिसूचना के अनुसार 6 सितंबर को घोषित सार्वजनिक और सामान्य अवकाश रद्द कर दिया गया है। अब 5 सितंबर को ईद-ए-मिलाद के अवसर पर सार्वजनिक और सामान्य अवकाश रहेगा। वहीं, अनंत चतुर्दशी के लिए 6 सितंबर का ऐच्छिक अवकाश यथावत रहेगा।
उर्दू कैलेंडर के अनुसार ईद मिलादुन्नबी 5 सितंबर को पड़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को छुट्टी की तारीख बदलने का आग्रह करते हुए पत्र लिखा था।