रायपुर, 03 सितम्बर 2025 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)/ शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य और सेवाओं के लिए प्रदेशभर के कुल 64 शिक्षकों को वर्ष 2024-25 का राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। चयनित शिक्षकों को आगामी 5 सितम्बर, शिक्षक दिवस के दिन राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
स्कूल शिक्षा विभाग से मंगलवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, चयनित शिक्षकों में प्राचार्य, प्राचार्य (एल.बी.), प्रधान पाठक, व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.), सहायक शिक्षक (एल.बी.) सहित विभिन्न श्रेणियों के शिक्षक शामिल हैं।
पुरस्कार हेतु चयनित शिक्षकों में प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
रायपुर: प्रधान पाठक गोपाल राम यादव, सहायक शिक्षक (एल.बी.) कामिनी साहू
धमतरी: प्रधान पाठक किरण साहू, सहायक शिक्षक (एल.बी.) कु. प्रीति शांडिल्य
सारंगढ़-बिलाईगढ़: प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी, व्याख्याता (एल.बी.) समय लाल काठे
राजनांदगांव: प्राचार्य डॉ. शोभा श्रीवास्तव, प्रधान पाठक मुन्हेलाल लिल्हारे
दंतेवाड़ा: प्रधान अध्यापक सुमन जॉर्ज, सहायक शिक्षक (एल.बी.) सुनीता अजीत
कबीरधाम: व्याख्याता रमेश कुमार चंद्रवंशी, व्याख्याता कामिनी जोशी
सरगुजा: शिक्षक बंदना महथा, व्याख्याता अनिता मंदिलवार
नारायणपुर: शिक्षक (एल.बी.) उमेश कुमार सलाम, प्रधान अध्यापक सविता यादव
जशपुर: प्रधान पाठक सरिता नायक, प्रधान पाठक प्रवीण कुमार पाठक
कोरिया: व्याख्याता/प्रभारी प्राचार्य अमित लाल गुप्ता, जेल शिक्षक विवेक सिद्धकी
इसी तरह प्रदेश के अन्य जिलों — मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बलरामपुर-रामानुजगंज, दुर्ग, कोरबा, सूरजपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, मुंगेली, कोंडागांव, रायगढ़, सुकमा, गरियाबंद, सक्ती, बालोद, जांजगीर-चांपा, बेमेतरा, महासमुंद, बिलासपुर, बस्तर, उत्तर बस्तर कांकेर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और बीजापुर से भी चयनित शिक्षकों को इस सम्मान से नवाज़ा जाएगा।