कोरबा ब्रेकिंग: बांगो बांध के 8 गेट खोले गए, 49,904 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा

 


 बांगो बांध के 8 गेट खोले गए, 49,904 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा


कोरबा, 05 सितम्बर 2025(नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। बांगो बांध में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए शुक्रवार, 5 सितंबर 2025 की सुबह प्रशासन ने बांध के आठ गेट खोल दिए हैं। जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए सुबह 5:00 बजे गेट संख्या 4, 5, 6 और 8 के साथ गेट संख्या 3 और 9 को भी 0.50–0.50 मीटर तक खोला गया। इसके बावजूद बांध का जलस्तर 358.11 मीटर पर स्थिर रहने के कारण सुबह 8:30 बजे दो और गेट, संख्या 2 और 7, को भी आवश्यकतानुसार खोला गया।


इस समय बांध से कुल 49,904 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि बांध में अत्यधिक पानी की आवक को देखते हुए यह कदम एहतियातन उठाया गया है। बांध के डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों के निवासियों से सतर्क रहने की अपील की गई है।