जांजगीर-चांपा, 12 सितम्बर 2025( नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। जांजगीर - चांपा पुलिस ने प्रतिष्ठा इंफ्राकाम इंडिया लिमिटेड चिटफंड कंपनी के फरार शेयरहोल्डर भैरो मिश्रा (40) और चांद मुहम्मद खान (37) को गिरफ्तार किया। वर्ष 2015 और 2021 में कंपनी पर निवेशकों को पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने का मामला दर्ज हुआ था। जांच में पता चला कि कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव गुहा और डायरेक्टर अमित सरकार व सुभायन बनर्जी वर्ष 2016 से फरार हैं।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में कार्रवाई की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर 12 सितंबर 2025 को न्यायालय में पेश किया गया।