![]() |
“वरिष्ठ स्वयंसेवक और पूर्व प्रांत प्रचारक श्री शांताराम सर्राफ” |
रायपुर,05 सितम्बर 2025(नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं पूर्व प्रांत प्रचारक श्री शांताराम सर्राफ जी के निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। उनके देवलोक गमन का समाचार मिलने पर संघ परिवार सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों में गहरा दु:ख व्याप्त है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा,
"श्री शांताराम सर्राफ जी का जीवन समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन और प्रेरणा का अद्वितीय उदाहरण रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शुभचिंतकों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"
छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भी सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा उनका जीवन राष्ट्र और समाज सेवा को समर्पित रहा। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।