बस्तर ब्रेकिंग न्यूज , 05 सितम्बर 2025। नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। STF, DRG, कोबरा और नारायणपुर पुलिस की संयुक्त टीम इस बड़े अभियान को अंजाम दे रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कई नक्सली मारे गए हैं जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
दंतेवाड़ा के एसपी गौरव रॉय ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन पूर्व बस्तर क्षेत्र में चल रहा है और सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिलने की संभावना है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से एंटी-नक्सल अभियान लगातार तेज़ी पकड़ रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य तय किया है। सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई से नक्सलियों में हड़कंप मचा हुआ है और कई नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं।