सक्ती, 04 फरवरी 2026 (नवचेतना न्यूज छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ राज्य में मतदाता नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की समीक्षा हेतु अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली गई। बैठक के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति व अद्यतन स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा पुनरीक्षण कार्य से संबंधित सभी कार्य को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित पूर्ण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री कावेरी मरकाम सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

