विश्व कैंसर दिवस पर जैजैपुर में लायंस क्लब एवरेस्ट द्वारा जागरूकता एवं निःशुल्क आयुर्वेद-योग शिविर आयोजित

 


जांजगीर - चांपा/जैजैपुर (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। 4 फरवरी विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट “अवेयरनेस ऑफ पीडियाट्रिक कैंसर” के अंतर्गत “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत वर्ल्ड कैंसर डे 2026 की थीम “यूनाइटेड बाय यूनीक” पर आधारित एक व्यापक कैंसर जागरूकता कार्यक्रम एवं निःशुल्क आयुर्वेद-योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन बुधवार, 4 फरवरी 2026 को पतंजलि आरोग्य केंद्र, जैजैपुर में किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट (क्लब नंबर 096456) के तत्वावधान में किया गया।

स्त्री, पुरुष व बच्चों में होने वाले कैंसर पर दी गई विस्तृत जानकारी

शिविर में स्त्री, पुरुष एवं बच्चों में होने वाले विभिन्न प्रकार के कैंसर, उनके लक्षण, कारण एवं बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित क्षेत्र के सुप्रसिद्ध आयुर्वेद विशेषज्ञ एवं लायंस क्लब एवरेस्ट के सचिव लायन नाड़ीवैद्य डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा ने कहा कि आज के समय में जंक फूड, फास्ट फूड, तंबाकू, गुटखा, गुड़ाखू, धूम्रपान एवं मद्यपान कैंसर के प्रमुख कारण बनते जा रहे हैं।

नशामुक्ति का लिया गया संकल्प

डॉ. शर्मा ने उपस्थितजनों को इन सभी नशों से दूर रहने की सलाह देते हुए नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि केवल स्वयं नशे से दूर रहना ही नहीं, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना आवश्यक है।

“सकारात्मकता से हारेगा कैंसर” – डॉ. नागेन्द्र शर्मा

वर्ल्ड कैंसर डे की थीम “यूनाइटेड बाय यूनीक” पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि कैंसर केवल दवाइयों से नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच से जीती जाने वाली लड़ाई है। कैंसर रोगी को मानसिक रूप से संबल देना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि निराशा और नकारात्मकता रोग को और बढ़ा सकती है। समाज को एकजुट होकर रोगियों के साथ खड़ा होना चाहिए।

आयुर्वेदिक उपायों पर दिया गया जोर

डॉ. शर्मा ने आयुर्वेदिक जीवनशैली को अपनाने पर बल देते हुए कहा कि गोमूत्र के नियमित सेवन से कैंसर होने की संभावना अत्यंत कम हो जाती है, वहीं कैंसर रोगियों में इसके नियमित सेवन से स्वास्थ्य लाभ की संभावना बढ़ती है। इसके अतिरिक्त हल्दी, गिलोय, नीम, तुलसी, अदरक, लहसुन एवं व्हीटग्रास के नियमित सेवन को भी कैंसर से बचाव में उपयोगी बताया।

निःशुल्क ‘एंटी कैंसर क्वाथ’ का वितरण

शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को सभी प्रकार के कैंसर के लिए उपयोगी “एंटी कैंसर क्वाथ” निःशुल्क पिलाया गया।

इनकी रही विशेष उपस्थिति

कार्यक्रम में लायंस क्लब एवरेस्ट के सचिव लायन नाड़ीवैद्य डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा, पतंजलि आरोग्य केंद्र जैजैपुर के संचालक सुरेंद्र यादव, नेत्रनन्दन साहू, अश्विनी बुनकर, लक्की यादव एवं सरिता यादव की विशेष उपस्थिति रही, जिनका कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2