KORBA; दिव्य कथा/दरबार में सतर्क रहें—अपराधी सक्रिय, दो महिलाएं गिरफ्तार

कोरबा 30 मार्च 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। कोरबा जिले के बांकीमोगरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप में आयोजित दिव्य श्री हनुमंत कथा में इन दिनों भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यह धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें दूर-दूर से भक्त कथा श्रवण के लिए उमड़ रहे हैं।

हालांकि, आस्था के इस माहौल के बीच असामाजिक तत्व भी सक्रिय हो गए हैं। भीड़ का फायदा उठाकर चोरी और जेबतराशी की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में बांकीमोगरा निवासी नवल पंडित की पत्नी अमिता पंडित कथा सुनने अपनी पड़ोसियों के साथ पहुंची थीं। कथा पंडाल से बाहर निकलते ही भीड़ के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले से करीब 2 लाख रुपये कीमत का हार पार कर दिया।

इस घटना की शिकायत बांकीमोगरा थाने में दर्ज कराई गई है। वहीं, कथा के दूसरे दिन ही आभूषण चोरी के 5 मामले सामने आए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से कुछ चोरी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा है कि:

• कथा में कीमती आभूषण पहनकर न आएं

• ज्यादा नकदी साथ न रखें

• भीड़ में सतर्क और सावधान रहें

किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की सूचना तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष या नजदीकी पुलिस सहायता केंद्र में देने की सलाह दी गई है।

👉 खासकर महिलाओं के लिए चेतावनी: धार्मिक आयोजनों में भीड़ अधिक होने के कारण चोरी की घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए अपने कीमती सामान की सुरक्षा स्वयं सुनिश्चित करें और सतर्क रहें।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2