कोरबा 31 मई 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के नेतृत्व एवं भिलाई बाजार मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार राठौर जी के मार्गदर्शन में रविवार को भिलाई बाजार मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों एवं बूथों में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का सामूहिक श्रवण उत्साह एवं श्रद्धा के साथ किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत शक्ति केंद्र रलिया के बूथ क्रमांक 205, पाली के बूथ क्रमांक 192, मूढ़ाली के बूथ क्रमांक 272, अखरापाली, बिरदा तथा छिंदपुर शक्ति केंद्र अंतर्गत ग्राम दर्री के बूथ क्रमांक 274 एवं मुड़ियानार सहित अनेक बूथो में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।
ग्राम दर्री में आयोजित सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वहीं शक्ति केंद्र बिरदा सहित अन्य स्थानों पर भी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी संदेशों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों को सामाजिक सरोकारों, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत, नवाचार, आत्मनिर्भरता एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रेरक संदेश दिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
भिलाई बाजार मंडल के सभी शक्ति केंद्रों में आयोजित इस कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह एवं ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, बूथ कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए कार्यकर्ताओं ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा में जुटे रहने का संकल्प दोहराया।

