रायपुर 06 मई 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर व्यापक बदलाव करते हुए बड़ी संख्या में अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियां तय की हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में 42 IAS और 1 IFS अधिकारी के पदस्थापन एवं अतिरिक्त प्रभार में परिवर्तन किया गया है। इस फेरबदल के तहत अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव से लेकर कलेक्टर स्तर तक कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं, जिससे प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।




