KORBA: बर्थडे पार्टी में दोस्त को कुचलकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी तुषार ढांडा गिरफ्तार, कैम्पर वाहन जब्त

 

कोरबा, 05 जुलाई 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे थाना दीपका क्षेत्र के 10–12 युवक अपने साथी विकास हुड्डा का जन्मदिन मनाने के लिए थाना उरगा क्षेत्र स्थित मीरा रिजॉर्ट पहुंचे थे। जन्मदिन की पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर तुषार ढांडा और उज्ज्वल कुमार सिंह के बीच विवाद हो गया।

पार्टी समाप्त होने के बाद सभी युवक रिजॉर्ट से बाहर सड़क पर पहुंचे, जहां दोनों के बीच एक बार फिर कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच तुषार ढांडा अपनी बोलेरो कैंपर में बैठा और गुस्से में वाहन को उज्ज्वल कुमार सिंह के ऊपर चढ़ा दिया। हादसे में उज्ज्वल गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

घायल उज्ज्वल को उसके साथियों ने तत्काल जिला चिकित्सालय, कोरबा पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर थाना उरगा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी तुषार ढांडा को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर वाहन भी जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2