KORBA: CSEB चौक पर दर्दनाक हादसा, ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर मौत

कोरबा 3 जुलाई 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार सुबह कोरबा के सबसे व्यस्ततम CSEB चौक पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यास राम राठौर की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे व्यास राम राठौर का शरीर बुरी तरह कुचल गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक क्रमांक CG 04 MS 2996, जो कथित तौर पर नो एंट्री के बावजूद शहर के भीतर प्रवेश कर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था, इसी दौरान स्कूटी क्रमांक CG 12 AX 0386 को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार व्यास राम राठौर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रक चालक ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वाहन वहीं छोड़ दिया और सीधे CSEB चौकी पहुंच गया। इससे मौके पर मौजूद लोगों का आक्रोश चालक पर नहीं फूट सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा था। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने यातायात को सामान्य करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस हादसे ने एक बार फिर शहर की यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नो एंट्री लागू होने के बावजूद भारी मालवाहक वाहन लगातार शहर के व्यस्त मार्गों से गुजर रहे हैं, जिसके कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।

अब देखना होगा कि इस दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन यातायात व्यवस्था को लेकर कितनी गंभीरता दिखाता है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।




Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2