कोरबा 29 जून 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। शहर के रेलवे ओवरब्रिज क्रॉसिंग के नीचे सोमवार दोपहर एक हमाल की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। चबूतरे पर सो रहे हमाल के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी एम.बी. पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान राजेश महाराज के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक और उसके साथ रहने वाला एक अन्य हमाल, जो नशे का आदी और खानाबदोश जीवन जीता है, के बीच सुबह किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। उस समय आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया था।
दोपहर में जब राजेश महाराज चबूतरे पर सो रहा था, तभी आरोपी वहां पहुंचा और डंडे से उसके सिर पर लगातार कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस

