भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण पक्ष, वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान आयोजित


कोरबा/हरदीबाजार 3 जुलाई 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण पक्ष के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा द्वारा हरदीबाजार मंडल में विभिन्न सेवा एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के निर्देश, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के मार्गदर्शन तथा भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती मंजुला सिंह उपस्थित रहीं। वहीं कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन जिला महामंत्री श्रीमती अनसुईया राठौर ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद बूथ क्रमांक 213, हरदीबाजार में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी गई। इसके पश्चात आंबेडकर चौक स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाकर माल्यार्पण किया गया। सेवा कार्यों के अंतर्गत बिंझवार बालक आश्रम, हरदीबाजार में वृक्षारोपण किया गया तथा छात्र-छात्राओं को बिस्किट, टॉफ़ी एवं मिठाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी तथा भाजपा महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सेवा, संगठन और राष्ट्रहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2