SAKTI: अवैध परिवहन एवं भंडारण पर खनिज विभाग की कार्यवाही


सक्ती, 03 जुलाई 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन पर खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में खनिज निरीक्षक उमेश कुमार धुव एवं खनिज विभाग उड़नदस्ता दल द्वारा सक्ती नगर के आसपास के क्षेत्रों में रेत के अवैध परिवहन के दो प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए वाहनों को जप्त किया गया। जप्त वाहनों को सुरक्षित अभिरक्षा में रखते हुए आरक्षित केन्द्र सक्ती में रखा गया है। वहीं ग्राम हरदी एवं पोरथा में अवैध रेत भंडारण के चार प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी किया गया है। उक्त प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज भंडारण नियम 2009 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर खनिज अमले द्वारा सतत निगरानी एवं कार्यवाही जारी है।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2